HomeHealthसुबह सूर्य की किरणों से हमारे शरीर को क्या क्या फायदा मिलता...

सुबह सूर्य की किरणों से हमारे शरीर को क्या क्या फायदा मिलता है ?

सुबह सुबह सूरज की किरणों के संपर्क में आने से स्वास्थ्य पर कई सकारात्मक प्रभाव पढ़ते हैं। सूरज किरण को अपने शरीर में लेने को सूरज स्नान कहा जाता है। आइए सूरज स्नान में हमारे शरीर को मिलने वाला फायदे के बारे मैं जानते है।

1. शरीर को विटामिन डी का स्रोत मिलता है :

सुबह सुबह सूरज की रोशनी हमारे शरीर को विटामिन डी प्रदान करती है। जो कि वो विटामिन डी हमारे शरीर हड्डियों को मजबूत बनाते हैं , और कैल्शियम के अवशोषण और इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में बहुत मदद करती है।

2. मानसिक स्वास्थ्य में सुधार आता है :

सूरज की रोशनी से हमारे शरीर में सेरोटोनिन का उत्पादन बढ़ता है, जो हमारे मूड को बेहतर बनाता है और माइंड को हल्का करता है। और तनाव, अवसाद जैसी समस्याओं को कम करता है।

3. हमारे शरीर के त्वचा की समस्याओं में लाभ :

सुबह की ताजा धूप त्वचा की समस्याओं जैसे सोरायसिस, एक्जिमा और मुँहासे को ठीक करने में सहायक हो सकती है। सुबह की ताजा धूप में घूमना हमारे स्वास्थ्य केलिए फायदा मंद होता है।

4. नींद में सुधार आना :

सूरज की रोशनी हमारी शरीर में बनने वाला मेलाटोनिन हार्मोन को नियंत्रित करती है, जो अच्छी नींद के लिए आवश्यक है।

5. रक्तचाप को नियंत्रित करना है :

सूर्य के किरणों में आने से शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड निकलता है , जो हमारे शरीर में रक्तचाप को बराबर रखता है और कम करने में मदद करता है।

6 . शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है :

धूप में समय बिताने से शरीर का प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है, जिससे हमारा शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।

7.हृदय स्वास्थ्य में सुधार

सुबह की सूरज की रोशनी हमारे शरीर में रक्त प्रवाह को बेहतर बनाती है और हृदय रोगों के खतरे को कम करती है।

सावधानी:

ज्यादा देर तक धूप में रहने से सनबर्न और त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। सुबह की हल्की धूप (6 से 9 बजे तक) सबसे फायदेमंद मानी जाती है। सूरज का धूप लेना है तो आपको सुबह सुबह धूप में घूमना चाहिए ।

नोट: किसी भी समस्या के लिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

ये भी पढ़े : कम सोने से शरीर को होने वाले नुकसान।

RELATED ARTICLES

POPULAR POST

Recent Comments