HomeHow toमेहंदी का कलर डार्क करने के लिए क्या करे ?

मेहंदी का कलर डार्क करने के लिए क्या करे ?

मेहंदी एक ऐसा प्राकृतिक पौधा है जिससे रंग और सुगंध आता है। यह एक झाड़ीदार पौधा है। इस पौधा के पत्ती को सुखाकर उसका पावडर बनाया जाता है। पावडर बनाकर जब उसका पेस्ट बनता है तब हम मेहंदी के रूप मेँ हाथो मेँ , पैरो मेँ डिज़ाइन के तौर पर निकालते है। कई लोग मेहंदी को बालो मेँ भी लगाते है। तो कई लोग नाखुनो को रंगने के लिए भी इस्तेमाल करते है।

मेहंदी खासकर के इंडियन ,पाकिस्तानी अफ़्रीकी और अरबी संस्कृतियोमे मेहंदी डिज़ाइन के तौर पर ज्यादा इस्तेमाल करते है। यह एक प्रकार का अस्थायी टैटू ही मन जाता है। क्योकि यह कुछ दिनों के लिए ही होता है।

मेहंदी लगाने पर नारंगी लाल तथा डार्क ब्राउन रंग चढ़ता है। यह ज्यादा दिन तक नहीं रहता है। लेकिन यह सुरक्षित रहता है क्योकि इसमें कोई हानिकारक केमिकल नहीं होता है। इसमें औषधि गुण पाए जाते है। मेहंदी लगाने से ठंडक मिलती है।

मेहंदी को ज्यादातर शादी – विवाह में , त्योहारों में कोई पार्टी फंक्शन में और धार्मिक अनुष्ठानों में मेहंदी डिज़ाइन के तौर पर ज्यादातर इसका उपयोग किया जाता है।

तो जानते है की उस मेहंदी का कलर कैसे डार्क हो क्या करने से मेहंदी का कलर डार्क होगा उसके बारे में जानते है।

मेहंदी का डार्क कलर करने के लिए क्या करे ?

अच्छी क्वालिटी की मेहंदी ले

अगर मेहंदी का रंग डार्क चाहिए है तो मेहंदी अच्छी क्वालिटी की होनी चाहिए और मेहंदी प्राकृतिक यानि बिना केमिकल वाली और ताजी होनी चाहिए।

राजस्थानी और हरियाणी मेहंदी अच्छी क्वालिटी की पायी जाती है इसमें रंग देने वाला तत्व की मात्रा ज्यादा होता है। लेकिन मेहंदी लेते समय पैकेट पर देखे pure henna या natural लिखा हुआ होता है उसमे केमिकल मिलावट नहीं होता है। और उसकी खुशबु चेक करे अगर मेहंदी ताजी है तो उसमे हल्का घास जैसी सुगंध आती है। मेहँदी गांठदार है की नहीं उसे भी देखकर ले। एक्सपायरी डेट चेक करके ले।

मेहंदी का पेस्ट सही तरीके से बनाये

सबसे पहले पानी में चाय की पत्ती या तो ब्लैक कॉफी को डालके उबाले जब तक वह गाढ़ा काढ़ा ना बने। उसके बाद उसे ठंडा कर ले। काढ़ा ठंडा हो जाने के बाद उसमे मेहंदी का पावडर को मिला दे फिर उसमे लिम्बु का रास और चीनी मिला दे। और एक दो बूंद लैवेंडर का तेल भी मिला दे। ये सब को घुलाके अच्छेसे फेट के रख 10 से 12 घंटे तक रख दे। तब तक अच्छेसे वे सारी चीजे घुल जाएगी और बादमे उसका इस्तेमाल करने पर उसका बहोत अच्छा कलर आता है और उस मेहंदी का अच्छा रिजल्ट मिलता है।

मेहंदी लगाने से पहले हाथ पैरो को साफ करे

मेहंदी लगाने से पहले हाथ पैरो को साबुन लगाकर गुनगुने पानी से अच्छेसे धो लेना है। हाथ और पैर दोनों को बेसन लगाकर या स्क्रब करके उसमे जमा हुआ डेड स्किन हटा दे। अगर स्किन बहुत ड्राई है तो थोडासा नींबू का रस और पानी मिक्स करके या गुलाब जल (रोज वाटर ) को हल्का हल्का स्किन पर लगा ले। ऐसा करने के बाद अगर हाथोमे मेहंदी लगते है तो मेहंदी का रंग डार्क आता है।

मेहंदी लगाने का तरीका

सबसे पहले हाथोमे मेहंदी लगते समय गाढ़ा करके लगाए। ताकि उसका कलर अच्छा आये। पतला लगाने पर सही से कलर नहीं आता है। फिर मेहंदी लग जाने के 6 से 8 घंटे तक रखे रहे उसे अच्छेसे सूखने दे । ताकि वह मेहंदी का कलर अपने हाथो पैरो में अच्छेसे रंग जाये। मेहंदी सूखने के बाद उस पर एक चम्मच सक्खर और एक नींबू का रस उसमे 2 से 3 चम्मच पानी मिलाकर उसका घोल बनाके उस सूखे हुए मेहंदी पर कापुस से लगा दे। ऐसा करने से मेहंदी का कलर डार्क होता है।

मेहंदी हटाने का तरीका

मेहंदी अच्छेसे सुख जाने के बाद उसको ठंडे पानी धोकर मेहंदी को हटाए। उसे खरोचकर नहीं निकालना है। और एक दिन तक या 24 घंटे तक मेहंदी लगे हुए जगह पर साबुन नहीं लगाना है और गरम पानी से नहीं धोना है क्योकि साबुन और गरम पानी से मेहंदी का कलर तुरंत निकल जाता है।

इस तरह स्टेप बाय स्टेप तरीका अपनाने के बाद आपके हाथ और पैरो में लगी हुई मेहंदी का कलर डार्क होता है।

ये भी पढ़े : बर्तन से काले दाग कैसे हटाए घरेलु उपाय।

RELATED ARTICLES

POPULAR POST

Recent Comments