HomeInfoकम पैसे में ताजमहल कैसे घूमके आये ? How to visit Taj...

कम पैसे में ताजमहल कैसे घूमके आये ? How to visit Taj Mahal in less money .

ताजमहल यह भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। ताजमहल यह भारत के आगरा उत्तरप्रदेश में बनाया गया है। ताजमहल दुनिया के सात अजूबो में से एक है। ताजमहल की अद्भुत सुंदरता और बेहतरीन वास्तुकला प्रसिद्ध है। जिसे दुनिया भर में प्रेम और भक्ति का प्रतिक माना गया है। ताजमहल को देखने के लिए देश के स्थायी लोग और विदेश से भी कई सारे पर्यटन लोग आते रहते है।

इस ताजमहल को बनाने के लिए कम से कम २०००० मजदूरों और कामगिरो ने मिलकर एक जुट होकर यह ताजमहल बनाया हुआ है। जिसे बनाने के लिए लगभग २२ साल लग चुके थे। मुग़ल बादशाह शाहजहाँ ने उनकी पत्नी मुमताज महल की याद में यह ताजमहल बनवाया था।

आप ताजमहल नहीं गए हो तो आपको एक बार ताजमहल जरूर घूमके आना चाहिए । अगर आप भी ताजमहल देखने के लिए उत्सुक हो और कम पैसे में ताजमहल घूमना चाहते हो तो निचे बताए गए निम्नलिखित टिप्स फॉलो करे जिससे आप कम पैसे में पूरा ताजमहल घूमके आ सकते हो।

कम पैसे में ताजमहल घूमने के टिप्स :

ऑफ़ सीजन में घूमने जाए :

कम पैसे में ताजमहल घूमने के लिए जब कोई छुट्टी के दिन ना हो या फिर कोई त्यौहार ना हो उस समय घूमने जाना चाहिए। कोई उस समय में कम गर्दी रहती है और गर्दी कम होने के करम महंगाई भी नहीं होती है। जिससे कम पैसे में ताजमहल घूमके आ सकते है।

ग्रुप में घूमे :

ग्रुप बनाके घूमने जाने से कम खर्चा होता है। जैसे दोस्तों के साथ या फॅमिली के साथ जायेंगे तो खाना का खर्चा , होटल रेस्टोरेंट का रेंट , साथ ही जब ट्रेन से उतर के स्टेशन से ताजमहल के स्थान पर पहोचने के लिए जो ऑटो रिक्शा लगता है उसमे अगर ग्रुप में जायेंगे तो जो खर्चा आता है उसे बाट सकते है जिससे कम खर्चा होता है।

ट्रेन का ट्रेवल :

ट्रेन में कम पैसे में और आराम से जाने के लिए स्लीपर क्लास उपलब्ध है जिसका टिकट दूसरे क्लास से कम रहता है। ट्रेन में भी स्लीपर क्लास से सफर करेंगे तो कम पैसे में ताजमहल पहोच सकते है।

लोकल ट्रांसपोर्ट :

ट्रेन से आगरा स्टेशन पहोचने के बाद उधर से जब ताजमहल पहोचने के लिए शेयरिंग ऑटो का उपयोग करे। उसमे कम पैसे में ताजमहल पहोच सकते है।

सस्ते होटल रेस्टोरेंट चुने :

जहा सस्ते होटल रेस्टोरेंट रहते है या फिर पर्यटन स्थल पर हमेशा धर्मशालाए उपलब्ध रहते है। उधर रुक सकते है जिससे कम खर्चा में ससि सलामत रत का गुजरा हो सकता है।

लोकल गाइड :

ताजमहल में रहे लोकल गाइड का उपयोग करे हमेशा स्थानीय गाइड की मदद लेना चाहिए जो की हमे कम पैसे में सही जानकारी दे सके।

लोकल खाना खाये :

ताजमहल के आस पास कई सारे लोकल होटल रहते है उसमे जाकर खाना खाये उसमे रेट कम रहता है। और ताजा साथ ही स्वादिष्ट भी रहता है जिससे कम पैसे में स्वादिष्ट खाना पेट भरके खा सकते है।

पानी :

ताजमहल में पानी की बॉटल का प्राइस ज्यादा है। आप घरसे या फिर स्टेशन से कम पैसे में पानी बॉटल लेकर जाए। ताकि ताजमहल के पास पानी खरीदने की आवश्यकता नहीं होगी और वही पैसे बचा सकते है।

फोटोग्राफ :

ताजमहल के अंदर फोटो निकलने का पैसा लगता है तो उस समय हम अपने फ़ोन से फोटो ले सकते है जिससे फोटोग्राफी का पैसे बचा सकते है।

ऊपर बताये गए टिप्स को फॉलो करके आप कम पैसे में ताजमहल घूमके आ सकते है।

ये भी पढ़े : कम बजट में राम मंदिर घूमे।

RELATED ARTICLES

POPULAR POST

Recent Comments