नमक एक ऐसा खनिज पदार्थ है जो हमारे भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता है। नमक हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। नमक के उपयोग से हम हमारे शरीर के लिए आवश्यक क्लोराइड तथा सोडियम प्राप्त कर सकते है।
नमक खास कर यह प्राकृतिक रूप से खनिज संपदा चट्टान तथा समुंद्र के पानी में पाया जाता है , जो की निम्नलिखित 4 प्रकार का पाया जाता है।
1 साधारण नमक जो की आयोडीन युक्त रहता है।
2 समुद्री नमक जो प्राकृतिक खनिजों से युक्त रहता है।
3 सेंधा नमक जो खनिजों से भरपूर रहता है।
4 काला नमक जो की सल्फर युक्त रहता है और आयुर्वेद में उपयोग किया जाता है।
नमक के माध्यम से हमारे भोजन में स्वाद आता है। क्योकि बिना नमक का खाना अस्वादिष्ट बन जाता है। हर एक खाना बनाने में नमक का उपयोग किया जाता है। साबुन कांच बनाने में और साथ ही साथ स्वास्थ्य के लिए आवश्यक इलेक्ट्रॉलाइट्स की पूर्ति करने के लिए भी नमक का इस्तेमाल किया जाता है।
लेकिन नमक का उपयोग स्वाद के अनुसार ही उसका उपयोग करना हमारे शरीर के लिए अच्छा माना जाता है। ज्यादा नमक का उपयोग करना हमारे शरीर को नुकसान पंहुचा सकता है।
ज्यादा नमक खाने से होने वाले नुकसान :
निम्न मात्रा से ज्यादा नमक का उपयोग करने से हमे कई गंभीर बीमारियोका सामना करना पड़ता है। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहोत हानिकारक बन जाता है।
तो जानते है ज्यादा नमक खाने से होने वाले नुकसान के बारे में।
High Blood Pressure
ज्यादा नमक का सेवन करने से रक्त वाहिकाओं पर दबाव बढ़ता है क्योकि नमक में सोडियम की मात्रा ज्यादा पायी जाती है इसलिए इसका सेवन ज्यादा करने से blood pressure high हो सकता है।
शरीर में सूजन आना
नमक का उपयोग ज्यादा करने से शरीर में नमक का पानी हो जाता है और शरीर में सूजन आती है, जिससे हमारा वजन बढ़ जाता है।
हड्डियोंका कमजोर हो जाना
अधिक नमक का सेवन करने से नमक में रहे अधिक सोडियम हमारे शरीर के कैल्शियम को बाहर निकाल देता है जिससे कैल्शियम न मिलने पर हमारे शरीर की हड्डिया कमजोर होते जाते है।
ह्रदय रोग (Heart Attack)
ज्यादा नमक का सेवन करने से धमनियो (Arteries ) में सूजन आ जाता है जिसकी वजह से हार्ट अटैक और हार्ट फ़ैल की समस्या का सामना करना पड़ता है।
किडनी से संबंधित समस्याएं
नमक में सोडियम की मात्रा ज्यादा होने पर किडनी सोडियम को फ़िल्टर करने में असमर्थ हो जाती है। जिसके कारण किडनी स्टोन या किडनी फ़ैल जैसे किडनी की समस्याओ को झेलना पड़ता है।
सुझाव :
कम नमक युक्त भोजन (आहार) का उपयोग करे तथा दिन में एक चम्मच यानि 5 ग्राम से कम नमक का इस्तेमाल करे जिससे हम कई गंभीर बीमारियोंसे बच सकते है।
ये भी पढ़े : शरीर में तत्व की मात्रा।