HomeHealthHealthy Recipes For Kids। बच्चो के लिए पौष्टिक आहार गाइड

Healthy Recipes For Kids। बच्चो के लिए पौष्टिक आहार गाइड

बच्चो के संपूर्ण विकास के लिए उनके स्वस्थ भोजन बहुत जरुरी होते है। एक स्वस्थ भोजन में पोषक तत्व,विटामिन,मिनरल्स सब कुछ रहता है। स्वस्थ भोजन बच्चो को संपूर्ण विकास करने में बहुत मदत करता है। यहा बच्चो के लिए स्वस्थ आहार के बारे में कुछ सुझाव दिए गए है।

Table of Contents

A. बच्चो के स्वस्थ भोजन के लिए कुछ महत्व बाते जानिए।

बच्चो के लिए स्वस्थ भोजन का महत्व जरुरी होता है। स्वस्थ भोजन बच्चो के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। निचे दिए गए कुछ तरीको से स्वस्थ भोजन बच्चो के लिए क्या क्या महत्वपूर्ण होता है। चलिए जानते है।

  1. शारीरिक विकास – शारीरिक विकास के लिए बच्चो के स्वस्थ भोजन में पौष्टिक तत्वों की भरपूर मात्रा में होना चाहिए। इससे उनके शरीरिक विकास से सहायता मिलती है। जैसे की हड्डियों का विकास शारीरिक ऊर्जा का संचय और विभिन्न अंगो के विकास में सहायता मिलती है।
  2. मानसिक विकास – स्वस्थ भोजन बच्चो के मानसिक विकास के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। पौष्टिक आहार बच्चो के भ्रूण से लेकर उनके बढ़ते हुए शरीर तक के सभी अंगो के लिए आवश्यक होता है। इससे बच्चो के मन में सकारात्मक भावनाए उत्पन्न होती है। जो उनके मानसिक विकास होने में मदत करती है।
  3. रोग प्रतिरोधक क्षमता – स्वस्थ भोजन बच्चो की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने मदत करता है। जिसके चलते बच्चे छोटी छोटी बीमारी से बचके रहते है।

B. बच्चो के भोजन में अच्छे खाद्य पदार्थो की सूची के बारे में जानिए।

  1. दूध और दूध से बानी चीजे – दूध बच्चो के लिए सबसे महत्वपूर्ण लाभदायक खाद्य पदार्थ माना जाता है। यह बच्चो के शारीरिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक होता है। इस में पोषण तत्व भरपूर मात्रा में रहता है।
  2. फल और सब्जिया – फल और सब्जिया बच्चो के लिए एक समर्थ खाद्य पदार्थ होते है। इसमें पौष्टिक तत्व,विटामिन और खनिजों भरपूर मात्रा में रहता है।
  3. अनाज और अनाज से बानी चीजे – अनाज और अनाज से बानी चीजे बच्चो के लिए सब से अच्छा खाद्य पदार्थ होता है। इनमे फाइबर,प्रोटीन,विटामिन और खनिजों की भरपूर मात्रा होती है। जो बच्चो के लिए आवश्यक होता है।
  4. मछली और मांस – मछली और मांस बच्चो के लिए प्रोटीन,विटामिन और खनिजों का एक बहुत अच्छा स्त्रोत होता है। अपने बच्चो को मछली और मांस जरूर खिलाना चाहिए।
  5. अंडे – अंडे बच्चो के लिए अच्छा खाद्य है। ये प्रोटीन,विटामिन,और खनिजों से भरपूर मात्रा में होते है। जो बच्चो को स्वस्थ रहने में मदत करता है।

C. बच्चो के भोजन में अधिकतर उपस्थित होने वाले हानिकारक तत्व।

  1. सुगर ( Sugar ) – सुगर एक नार्मल श्रेणी का हानिकारक तत्व है। जो बच्चो के लिए ज्यादा मात्रा में खाना उचित नहीं है। अधिक मात्रा में सुगर सेवन करने से बच्चो को डायबिटीज और अन्य स्वास्थ्य समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है।
  2. स्वाद वर्धक – बच्चो के भोजन में मौजूद स्वाद बढ़ाने वाले तत्व जैसे नमक,मसाले,चटनी,सॉस और चिप्स आदि उनके शरीर के लिए अतिरिक्त नुकसानदायक होते है। इनका अधिक सेवन करने से बच्चो में स्वास्थ्य समस्याए जैसे हाई ब्लड प्रेशर,मोटापा,दातो की समस्याए हो सकती हाई।
  3. वसा Fats – अधिक मात्रा में Fat चीज खाने से बच्चो में मोटापा और दिल संबंधी समस्याए हो सकती है। इस चीज से दूर कराये।
  4. सॉडियम (ज्यादा नमक) – ज्यादा नमक बच्चो के लिए नुकसान दायक होता है। इसका अधिक सेवन करने से उनमे उच्च रक्तचाप और दिल संबधी समस्याएं हो सकती है।

D. बच्चो के भोजन में तेल और चीनी की मात्रा कैसे कम करे।

बच्चो के भोजन में तेल और चीनी की मात्रा कम करने के कुछ आसान तरीके निचे दिए गए है।

  1. घर का खाना दीजिये – आप अपने बच्चो के भोजन को स्वास्थ्य बनाने के लिए उन्हें घर पर बनाया हुवा खाना दीजिये। इससे आप उन्हें चीनी और बाहर के ख़राब तेल से बने फूड्स से दूर रख सकते है
  2. स्वस्थ विकल्प अपनाये – अपने बच्चो को स्वस्थ रखने के लिए बाहर के फ़ूड जैसे चिप्स आदि तले हुवे खाद्य पदार्थ से दूर रखे। उन्हें फल,सब्जिया ,दाल,अंडे और दूध आदि का सेवन करवाए।
  3. चीनी की जगह उन्हें प्राकृतिक मीठे चीज खिलाये – चीनी की जगह आप अपने बच्चो को अंगूर,खजूर कोई भी मीठे फल आप अपने बच्चे को खिला सकते है।
  4. तेल की जगह स्वस्थ विकल्प चुने – तेल की जगह आप अपने बच्चो को जैतून तेल,कोकोनट ऑइल,तिल का तेल और घी आदि का सेवन करवाए।

E. बच्चो को स्वस्थ भोजन खाने के लिए कैसे मना सकते है।

बच्चो को स्वस्थ भोजन पसंद आने के लिए कुछ टिप्स है,जिन्हे आप अपना सकते है।

  1. स्वस्थ भोजन को अच्छी तरह से पकाये – आप खाद्य पदार्थो को अच्छी तरह से पकाये ताकि वे ज्यादा स्वादिष्ट लगे और उनके सुगंध से आपके बच्चो को खाने के लिए आकर्षित करे।
  2. वैराइटी फ़ूड पेश करे – आपको अपने बच्चो को वैराइटी फ़ूड खिलाना चाहिए। जैसे की फल,सब्जी,दाल,अंडे इत्यादि हेल्दी चीजे खिलानी चाहिए। इससे उन्हें खाद्य पदार्थो की विविधता का अनुभव होगा और वे स्वस्थ भोजन को अच्छे से खा पाएंगे।
  3. बच्चो को आप अपने साथ कभी कभी खाना बनाने में शामिल करे – आप खाना बनाते समय अपने बच्चे को शामिल करेंगे तो उन्हें अच्छा भी लगेगा और खाना खाते समय भी अच्छा लगेगा उन्हें आसानी होगी।

F. बच्चो को भोजन में फल और सब्जियों के महत्व के बारे में जरूर जानिए।

  1. फल और सब्जिया बच्चो के भोजन में बहुत महत्वपूर्ण होते है। इनमे पोषण तत्व जैसे विटामिन,मिनरल,फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते है। ये तत्व बच्चो के स्वस्थ विकास और अच्छी सेहत के लिए बहुत जरुरी होते है।
  2. फल और सब्जियों में फाइबर की मात्रा भी अधिक रहती है। जो बच्चो के पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है। फाइबर उनके पेट में भारीपन का एहसास कराता है,जिससे उन्हें जल्दी भूख नहीं लगती है वे लंबे समय तक भोजन से पूर्ण रहते है।
  3. इसके आलावा फल और सब्जिया बच्चो को बहुत विटामिन और मिनरल प्रदान करते है , जो की उनके शरीर के विकास के लिए बहुत आवश्यक होते है। उनमे विटामिन C , विटामिन A ,फोलिक एसिड, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे लाभदायक पोषक तत्व है ,जो उनके शरीर के स्वस्थ विकास के लिए आवश्यक होते है।
  4. इसलिए फल और सब्जिया बच्चो के भोजन में जरूर रहना चाहिए। हर रोज फल और सब्जिया बच्चो के खाने में शामिल होना चाहिए।

G. बच्चो के लंबाई और वजन के अनुसार भोजन की राशि जानिए।

बच्चो के लंबाई और वजन के अनुसार भोजन की राशि अलग-अलग होती है। बच्चो की उम्र भी भोजन की राशि के निर्धारित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। निचे लिखित एक तालिका देखे जो बच्चो के लंबाई और वजन के आधार पर भोजन की राशि बताती है।

  1. बच्चो की उम्र 6-12 महीने होने पर वे दिन में 3-5 बार खाने की आवश्यकता होती है। इस उम्र में बच्चो को प्रतिदिन लगभग 80-120 मिलीलीटर प्रति किलोग्राम वजन का दूध और कुछ ठोस आहार देना चाहिए। जो बच्चो के लिए बहुत फायदेमंद हो सके ठोस आहार में प्याज, लहसुन, टमाटर, अनार, केला, सुप, दाल, का पानी शामिल होना चाहिए।
  2. बच्चो की उम्र 1-3 साल होने पर वे दिन में 3 मेल खाने की आवश्यकता होती है। इस उम्र के बच्चो को प्रतिदिन लगभग 1000 कैलोरी का भोजन देना चाहिए। इसमें 2 कप दूध, दाल, सब्जिया, फल, चावल और रोटी शामिल होनी चाहिए।
  3. बच्चो की उम्र 4-6 साल होने पर वे दिन में 3 मेल खाने की आवश्यकता होती है। साथ साथ उनको धीरे धीरे मच्छी, अंडे, मांस, आदि खाने की आवश्यकता होती है।

H. बच्चो के भोजन को स्वस्थ बनाने के लिए कुछ आसान टिप्स एंड ट्रिक्स सीखे।

  1. आवश्यकता के हिसाब से पानी पिलाये – ये बात अवश्य ध्यान रखिये की बच्चो को सही भोजन के साथ साथ सही मात्रा में पानी कैसे पिलाना चाहिए उसका भी ध्यान रखना चाहिए।
  2. स्वस्थ खाद्य खिलाये – बच्चो के भोजन में स्वस्थ विकल्प जैसे फल, सब्जी, दाल, और कुछ हेल्दी खाद्य पदार्थ शामिल करे।
  3. नए भोजन खिलाये – बच्चो को नए भोजन खाने के लिए उत्साहित करे। उससे उनको नए नए प्रोटीन मिलते रहने चाहिए।
  4. सामग्री को छोटे टुकड़ो में काटे – छोटे टुकड़े में कटे खाद्य पदार्थ जैसे की सब्जी और फल आकर्षण लगते है। और बच्चो को खाने में भी बहुत आसानी होती है।
  5. भोजन मजेदार बनाये – भोजन को मजेदार बनाये ताकि बच्चो को खाने में मजा आ जाये। सब्जियों और फलो को खिलने के लिए अलग-अलग तरीको से प्रस्तुत करे।
  6. बच्चो को अपने साथ खाना बनाने में शामिल करे – बच्चो के लिए आप खाना बनाये तो कभी कभी अपने साथ बच्चो को शामिल करे। ताकि उन्हें भी अच्छा लगे और खाना खाते वक्त उन्हें आनंद मिले।

I. बच्चो को खिलने से पहले ये इम्पोर्टेन्ट बाते जरूर ध्यान रखे।

  1. स्वच्छ्ता (Hygiene) – आपको हमेशा ध्यान देना है की आप अपने बच्चे के भोजन को स्वस्छ तरीके से तैयार करते है,और उसको साफ-सुथरे बर्तन में रखते है।
  2. सुरक्षा (Safety)– आप अपने बच्चे को उन खाद्य पदार्थो से हमेशा दूर रखना चाहिए जो उन्हें खतरनाक साबित हो सकता है ,जैसे की गर्म या बहुत तीखा या काम मात्रा में तेल वाले खाद्य पदार्थ से दूर रखना चाहिए।
  3. बच्चो को समय पर खाना खिलाये – आपको अपने बच्चो को सही समय पर खाना खिलाने की जरुरत होती है , ताकि वे भोजन सही समय पर खाये और उन्हें अच्छी नियमित खानपान की आदत मिले।
  4. विविधता (Variety) – आपको अपने बच्चो को वैराइटी खाद्य पदार्थ देने की जरुरत होती है, ताकि आपके बच्चे को अलग-अलग टेस्ट और पोषण तत्व मिल सके।
  5. स्नेक्स (Snacks) – आप अपने बच्चो को Snacks के बारे में भी सिखाये,जिससे वे भोजन के बिच में भूख न लगाए।
  6. स्वस्थ खाद्य पदार्थ – आपको सुनिश्चित करना चाहिए की आपके बच्चो को हमेशा स्वस्थ खाद्य मिलना चाहिए।

J. बच्चो के अच्छे भोजन के लिए एक संतुलित आहार योजना

बच्चो के स्वस्थ भोजन के लिए एक संतुलित आहार योजना के कुछ टिप्स निचे दिए गए है।

  1. प्रतिदिन दो से तीन फल और सब्जिया खाने में शामिल करे।
  2. गेहू के अनाज, दाल, चावल, आदि बच्चो को खिलाने में शामिल करे।
  3. दूध या दूध से बानी चीजे जैसे की दही, पनीर, लस्सी, आइस क्रीम, आदि बच्चो के खाने में शामिल करे।
  4. अंडे, मांस, मछली, आदि जैसे प्रोटीन खाने में शामिल करे।
  5. खाने के लिए स्वस्थ तेल जैसे ऑलिव ऑइल, सूर्यमुखी का तेल, तिल का तेल, मक्खन, घी आदि का उपयोग करे।
  6. अधिक मात्रा में नमक से बचे।
  7. सुबह का नास्ता शरीर के लिए अति महत्वपूर्ण है, इसलिए नास्ता कभी भी अवॉइड ना करे, नास्ता केवल संतुलित नहीं बल्कि पौष्टिक भी होना चाहिए।
  8. बच्चो को खिलाने से पहले खाद्य कितना खिलाना है, क्या क्या खाने में देना है वो सब चीज जाँचे अच्छे से फिर बच्चो को खाने दे।
  9. खाने के समय उन्हें धीरे-धीरे अच्छे से खिलाये और उन्हें अपनी भूक के अनुसार खिलाये।

RELATED ARTICLES

POPULAR POST

Recent Comments