HomeHealthफ्रिज में रखा हुआ खाना मनुष्य के लिए अच्छा है या बुरा।

फ्रिज में रखा हुआ खाना मनुष्य के लिए अच्छा है या बुरा।

फ्रीज एक ऐसा घरेलू उपकरण है जिसमे खाद्य पदार्थों को ठंडा रखने और उन्हें लंबे समय तक सुरक्षित और ताजे रखने के लिए उपयोग किया जाता है। आजकल सभी के घरमे फ्रीज देखने को मिलते है। पूर्व जन्म के लोग फ्रीज का इस्तेमाल नहीं करते थे। और इसीलिए कहते है की पूर्व जन्म के लोग अधिक वर्ष तक सु-स्वस्थ और तंदुरुस्त रहते थे। क्योकि उनके पास फ्रीज़ न होने के कारण वह ज्यादा टाइम तक किसी सामग्री को स्टोर करके नहीं रखते थे। और ताजा ताजा लेके खाया करते थे।

हम फ्रीज में खाना इसलिए रखते है कि हमने फ्रीज में रखा हुआ खाना लंबे समय तक ताज़ा रहे और हम वो खाना को कुछ समय के बाद में खा सके। फ्रीज़ में सामान स्टोर करना अच्छी बात है कोई बुरी बात नहीं , लेकिन यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि हम जो खाना फ्रीज़ में रख रहे है वो कैसे रखा हुआ है और कितना समय से रखा हुआ है।इस बात पर ध्यान देना जरुरी है।

लेकिन ज्यादा टाइम तक स्टोर करके रखा हुआ खाद्य का इस्तेमाल करने से मनुष्य को हानि पहुंचा सकता है। इसलिए हमे छोटी छोटी बातोंका ध्यान देना चाहिए।

आइए, फ्रिज में रखा हुआ खाना मनुष्य के लिए कितना अच्छा है या बुरा इसके बारे मे समझते हैं।

फ्रीज में रखे हुए खाना खाने के फायदे :

फ्रिज में रखा हुआ खाना या सामान अगर सही तरीके से रखा जाए तो उससे मनुष्य को हानि नहीं पहुँचती है। तो जानते है फ्रीज में रखे हुए सामान या खाद्य को उपयोग करने से हमे कौन कौनसे लाभ मिलते है।

1. खाने की ताजगी बनी रहती है:

फ्रीज में रखा हुआ खाना लंबे समय तक सही तापमान में रहने के कारण खाना खराब नहीं होता है।

2. खाने में बैक्टीरिया का ग्रोथ नहीं होता है :

फ्रीज का ठंडा तापमान खाने में पढने वाले बैक्टीरिया और फंगस को पनपने नहीं देता जिस वजह से खाना लंबे समय तक सुरक्षित रहता है।

2.फूड वेस्टेज कम होता है:

बचे हुए खाने को फ्रीज में रख के उसको बाद में खाया जाता है। इसलिए खाना वेस्टेज नहीं होता है।

4. खाने की पोषक तत्व सुरक्षित रहता है:

खाने को फ्रीज में सही तरीके से स्टोर किया जाता है तो खाने का पोषण तत्व खाने में बरकरार रहता है।

फ्रीज में रखे खाने के नुकसान -अगर गलत तरीके से रखा जाए

कई बार फ्रीज में रखे हुए सामग्री या खाना को सही तरीके से उपयोग न करने के कारण उस खाने से हमारे शरीर को हानि या नुकसान पंहुचा सकता है। तो जानते है फ्रीज में रखे हुए सामान या खाद्य को सही तरीके से उपयोग न करने के कारण उस खाने से हमारे शरीर को कौन कौनसे नुकसान पंहुचा सकता है।

1.लंबे समय तक रखने पर खराब हो सकता है खाना :

पका हुआ खाना को अधिकतम 1-2 दिन तक ही फ्रीज में सुरक्षित रख सकते हो। इससे जादा रखने लगे तो खाने में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और खाना खराब हो जाता है। इसलिए जादा दिन तक खाना को फ्रीज में ना रखे ।

2. पोषण मूल्य का नुकसान :

फल और सब्ज़ियों को लंबे समय तक फ्रिज में रखा जाए, तो उनमें रहे मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स कम हो सकते हैं। इसलिए फल और सब्जिया लम्बे समय तक फ्रीज़ में ना रखे।

3. खाने का स्वाद बदली होना :

लंबे समय तक खाना को ढककर अछेसे ना रखा जाये तो उससे खाने का स्वाद बदली हो जाता है और खाना खाने लायक नहीं रहता है। इसलिए खाना को फ्रीज़ में रखते समय हमेशा अच्छेसे ढककर रखना चाहिए।

4. खाद्य पदार्थ में आइस-बर्न होना :

अगर मीट, बटर, या और कुछ फ्रीज-ड्राय पदार्थों को लंबे समय तक फ्रीज़ में रखने से उसमे आइस बर्न हो जाता है। जिससे खाना सूखा सूखा बन जाता है और अस्वादिष्ट लगता है। इसलिए फ्रीज-ड्राय पदार्थों को लंबे समय तक फ्रीज़ में नहीं रखना चाहिए।

फ्रीज में खाना रखते समय ध्यान देने वाली बाते :

1. सीमित समय ( limited time ) :

फ्रिज में पका हुआ खाना को लंबे समय तक रखा जाये तो कुछ समय के बाद वह ख़राब हो सकता है। और उसमे रहे स्वाद और पोषण काम हो जाता है। इसलिए यह ध्यान रखे की कोनसा खाना कितने समय तक रखना है।

2. खाना स्टोर करने का तरीका :

पका हुआ खाना को ज्यादा से ज्यादा २४ घंटे तक फ्रीज में रख सकते है। अगर हरी सब्जी या फल है तो उन्हें २ से ३ दिन तक फ्रीज़ में रख सकते है। क्योकि ज्यादा समय तक हरी सब्जी को फ्रीज रखे रहोगे तो उसमे के पोषण तत्व ख़तम हो सकते है। इसलिए उसे सिमित मात्रा में और सिमित समय तक ही स्टोर करना चाहिए।

3. फ्रिज की तापमान सही होना :

सबसे पहले तो यह बात का ध्यान रखना चाहिए की हम फ्रीज में सामान रख रहे है तो फ्रीज का तापमान सही होना चाहिए। तापमान 4°C तक रख सकते है ।

4. फ्रिज में रखे खाने का निरिक्षण :

समय-समय पर फ्रिज में रखे खाने का निरीक्षण करते रहें। अगर खाने में गंध, रंग या किसी भी तरह का बदलाव दिखाई दे, तो उसे तुरंत फेंक देना चाहिए।

निष्कर्ष :

फ्रिज में रखा हुआ खाना आमतौर पर देखा जाए तो मनुष्य के लिए अच्छा है। अगर उसे सही तरीके से स्टोर करके रखा जाए या उचित समय पर खाया जाए तो यह सुरक्षित है। लेकिन लंबे समय तक फ्रिज में सामान रखे रहने से वह ख़राब भी हो जाता है और उसमे के पोषक तत्व भी कम हो जाते है और स्वाद भी बदली हो जाता है। फ्रिज में अगर पका हुआ खाना रखा हुआ है तो उसे अच्छेसे गरम करके खाना चाहिए।

लेकिन , खासकर इस बात का ध्यान रखे की फ्रिज में अगर खाना रख रहे है तो उस खाना को बार बार गरम न करे। क्योकि खाना को बार बार गरम करने से उसमे की गुणवत्ता कम हो जाती है। इसलिए सबसे बेहतर यह है की फ्रिज में रखा हुआ पका हुस खाना को सिर्फ एक ही बार गरम करके उसका उपयोग करे और जब तक तजा है ताजे ताजे में ही उसको खाके ख़तम करदे। ऐसा करने से हमारे स्वास्थ्य को भी हानि नहीं पहोचेगी। और हम स्वस्थ रह सकते है।

यह भी पढ़े : घरेलु नुस्खे। Home Remedies .

RELATED ARTICLES

POPULAR POST

Recent Comments