HomeHealthमानव शरीर में तत्वों की मात्रा।Elements in the Human Body.

मानव शरीर में तत्वों की मात्रा।Elements in the Human Body.

मनुष्य का शरीर विभिन्न रासायनिक तत्वों से मिलकर बना हुआ है। मानव शरीर में रहे कोशिकाएं विभिन्न तत्वों को निर्माण करती है। उन विभिन्न तत्वों की मात्रा उनके महत्त्व और शरीर में भूमिका के अनुसार अलग अलग होती है। मानव शरीर में रहे तत्व कार्बनिक और अकार्बनिक यौगिकों के रूप में पाए जाते है। जो की शरीर की संरचना जैविक क्रियाओ और चयापचय के लिए आवश्यक होते है।

मानव शरीर में रहे तत्वों में से 11 तत्व सबसे सबसे महत्वपूर्ण है। जैसे – ऑक्सीजन , हाइड्रोजन , कैल्शियम , कार्बन , नाइट्रोजन , सोडियम , मैग्नेशियम , क्लोरीन , पोटेशियम , सल्फर और फॉस्फोरस यह महत्वपूर्ण तत्व है।

तो , मानव शरीर में रहे तत्वों की मात्रा कितनी है और उनके क्या कार्य है इसके बारे में संक्षिप्त में सविस्तार जानते है ।

मानव शरीर में तत्वों की मात्रा

मानव शरीर में विभिन्न तत्वों की मात्रा उनके महत्त्व और शरीर में उनकी भूमिका के अनुसार अलग अलग होती है। उसमे से यहाँ 11 मुख्य तत्व जो हमारे शरीर में कितनी प्रतिशत मात्रा रहती है उसका विवरण दिया हुआ है।

तत्व शरीर में तत्व की मात्रा (%)
ऑक्सीजन (O)65%
कार्बन (C)18%
हाइड्रोजन (H)10%
कैल्शियम (Ca)1.5%
क्लोरीन (Cl)0.15%
नाइट्रोजन (N)3%
सोडियम (Na)0.15%
मैग्नेशियम (Mg)0.05%
फॉस्फोरस (P)1%
पौटेशियम (K)0.25%
सल्फर (S)0.25%

मानव शरीर में तत्व

1. ऑक्सीजन

  • ऑक्सीजन तत्व मानव शरीर में सबसे अधिक मात्रा में पाया जाता है।
  • यह मानव शरीर के भार का 65% हिस्सा बनाता है।
  • यह हमारे श्वसन और ऊर्जा उत्पादन की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  • यह हाइड्रोजन के साथ मिलकर पानी बनाती है।
  • कार्बनिक यौगिकों का घटक के 4 अणुओंमे ऑक्सीजन उपस्थित होता है जैसे – प्रोटीन , वसा , DNA और कार्बोहाइड्रेड।

2. कार्बन

  • कार्बन तत्व मानव शरीर में दूसरा प्रचुर तत्व है।
  • यह मानव शरीर के भार का 18% हिस्सा बनाता है।
  • यह हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है क्योकि यह अन्य तत्व के साथ बंधन बनाकर जटिल अणुओंका निर्माण करता है।
  • कार्बन से ग्लूकोज के टूटने से CO2 और ऊर्जा उत्पन्न होता है।
  • कार्बनिक अणुओंके आधार पर कार्बन 4 सहसंयोजक बॉन्ड बना सकता है जैसे – प्रोटीन , वसा , न्यूक्लिक एसिड और कार्बोहाइड्रेड।

3. हाइड्रोजन

  • हाइड्रोजन तत्व मानव शरीर में तीसरा प्रचुर तत्व है।
  • यह मानव शरीर के भार का 10% हिस्सा बनाता है।
  • हाइड्रोजन खाना पचाने में मदद करता है।
  • हाइड्रोजन विशेष 3 रूप में विभाजित है जैसे – ड्यूटीरियम , प्रोटियम और ट्राइटियम
  • कार्बनिक अणुओंके आधार पर हाइड्रोजन 4 परमाणुओं में मौजूद है। जैसे – प्रोटीन , वसा , DNAऔर कार्बोहाइड्रेड।

4. नाइट्रोजन

  • नाइट्रोजन तत्व मानव शरीर में चौथा प्रचुर तत्व है।
  • यह मानव शरीर के भार का 3% हिस्सा बनाता है।
  • यह मांसपेशियों , हार्मोन्स , एंजाइम्स और एंटीबॉडीज का निर्माण करता है।
  • नाइट्रोजन में सभी 20 अमीनो अम्ल उपस्थित होता है।
  • नाइट्रिक ऑक्साइड रक्त वाहिकाओं को फ़ैलाने में सहायक करता है।

5. कैल्शियम

कैल्शियम तत्व मानव शरीर में पाँचवा प्रचुर तत्व है।
यह मानव शरीर के भार का 1.5% हिस्सा बनाता है।
यह हड्डियों,दांतो तथा शारीरिक क्रियाओंको के लिए अत्यंत आवश्यक खनिज है।
यह कंकाल प्रणाली को मजबूती और आकर प्रदान करता है।
यह ह्रदय सहित सभी मांसपेशियों के समन्वित संकुचन के लिए आवश्यक है ।

6. फॉस्फोरस

  • फॉस्फोरस तत्व मानव शरीर में छठा प्रचुर तत्व है।
  • यह मानव शरीर के भार का 1% हिस्सा बनाता है।
  • यह हड्डियों,ऊर्जा उत्पादन कोशिकीय क्रियाओंको के लिए अत्यंत आवश्यक है।
  • यह कंकाल तंत्र को मजबूती प्रदान करता है।

7. पोटैशियम

  • पोटैशियम तत्व मानव शरीर में सातवाँ प्रचुर तत्व है।
  • यह मानव शरीर के भार का 0.25% हिस्सा बनाता है।
  • यह मांसपेशी संकुचन , द्रव्य संतुलन और तंत्रिका संचरण के लिए महत्वपूर्ण खनिज है।
  • यह ह्रदय की लयबद्ध धड़कन नियंत्रित करता है।
  • यह रक्तचाप नियंत्रण करता है।
  • कोशिकीय द्रव की मात्रा नियंत्रित करता है।

8. सल्फर

  • सल्फर तत्व मानव शरीर में आठवाँ प्रचुर तत्व है।
  • यह मानव शरीर के भार का 0.25% हिस्सा बनाता है।
  • यह प्रोटीन की 3D संरचना को स्थिर करता है।
  • यह प्रोटीन संरचना , संयोजी उत्तको के तथा डिटॉक्सिफिकेशन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

9. सोडियम

  • सोडियम तत्व मानव शरीर में नौवाँ प्रचुर तत्व है।
  • यह मानव शरीर के भार का 0.15% हिस्सा बनाता है।
  • यह द्रव संतुलन , रक्तचाप नियंत्रण और तंत्रिका संचरण के लिए अति आवश्यक खनिज है।
  • यह ह्रदय सहित सभी मांसपेशियों के समन्वित कार्य में सहायक करता है।

10. क्लोरीन

  • क्लोरीन तत्व मानव शरीर में दसवाँ प्रचुर तत्व है।
  • यह मानव शरीर के भार का 0.15% हिस्सा बनाता है।
  • यह द्रव संतुलन , पाचन तथा अम्ल क्षार संतुलन के लिए अति महत्वपूर्ण है।
  • यह तंत्रिका आवेगो के संचरण में सहायता करता है।
  • यह ऑस्मोटिक संतुलन बनाए रखने में सहायक करता है।

11. मैग्नीशियम

  • मैग्नीशियम तत्व मानव शरीर में ग्यारहवाँ प्रचुर तत्व है।
  • यह मानव शरीर के भार का 0.05% हिस्सा बनाता है।
  • हृदय की नियमित धड़कन बनाए रखता है।
  • यह तंत्रिका आवेगो को नियंत्रित करता है।
  • यह ऊर्जा अणु के उत्पादन सहायक करता है।
  • यह मांसपेशी ऐठन को रोकता है।

ये भी पढ़े : Types of Human Blood Group .

RELATED ARTICLES

POPULAR POST

Recent Comments