HomeHealthडिप्रेशन दूर करने के लिए क्या करे।

डिप्रेशन दूर करने के लिए क्या करे।

डिप्रेशन एक ऐसी मानसिक स्थिति है जिसके होनेसे व्यक्ति के अंदर निराशा , दुखी ,अकेलापन और खालीपन इत्यादि का अहसास दिलाता है। डिप्रेशन में जाना इसका मतलब छोटी मोटी या सामान्य चिंता या उदासी नहीं होती है , यह एक ऐसा गंभीर मानसिक विकार है जिससे मनुष्यकी भावनाए उनके व्यवहार और उनके सोचने की क्षमता को प्रभावित करता है।

एक व्यक्ति डिप्रेशन में गया है तो वह डिप्रेशन में जाने के कई कारण हो सकते है। कोई व्यक्ति खाली खाली डिप्रेशन में नहीं जाता है और वह यह नहीं चाहता है के में डिप्रेशन में जाऊ। उनके लाइफ में ज्यादा चिंताए , व्यक्तिगत या परिवार में यानि पारिवारिक समस्या हो या मस्तिष्क में के रसायन असंतुलन हो जाने से इत्यादि यह सभी कारणों से मनुष्य डिप्रेशन में जाता है।

तो जानते है डिप्रेशन में गए हुए व्यक्ति को डिप्रेशन से दूर कैसे करे। या उनका डिप्रेशन दूर कैसे करे।

डिप्रेशन में रहे व्यक्ति में दिखने वाले लक्षण

  1. अपनी लाइफ को नकारात्मक रूप में देखना।
  2. हमेशा चहरे पर उदासी छायी होती है।
  3. खुश न रहना हमेशा निराशा रहना।
  4. कोई काम में या खेल में रूचि न लगना।
  5. काम करते समय थकान लगना।
  6. चिड़चिड़ापन होना।
  7. कोई पास आये तो उनसे दूर चले जाना और अकेले रहना।
  8. भूख कम लगना।

डिप्रेशन दूर करने के लिए क्या करे।

नियमित नींद

Daily नियमित रूप से आवश्यकता के अनुसार ६ से ८ घंटे नींद ले।

संतुलित आहार

अपने दैनिक भोजन में संतुलित आहार यानि प्रोटीन , खनिज से भरपूर रहे सही आहार का शामिल करना।

व्यायाम

दैनिक रूप से व्यायाम करने से मनुष्यके अंदर के नकारात्मक ऊर्जा नष्ट करके सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।

लक्ष तय करे

दिन की सुरुवात हमेशा लक्ष तय करने का सोच से होना चाहिए। अगर हम किसी लक्ष्य को पूरा करने के कोशिश में रहेंगे तो दूसरे बात हमारे माइंड में नहीं आती और हम लक्ष पूरा करने में समर्थ रहते है जिसके वजह से आत्म सम्मान भी बढ़ता है और हमारी मानसिक स्थिति भी सुधरती है।

दोस्तों के साथ समय बिताना

अगर दिन में हम कुछ टाइम अच्छे दोस्तों के साथ बिताएंगे तो उनके साथ हसी मजाक वाली बाते हो सकती है जिससे अपना टेंशन दूर होता है। अकेलापन महसुस नहीं होता और अच्छे दोस्तों से कुछ सिखने को भी मिलता है।

सुझाव

अगर आप लंबे समय से डिप्रेशन से गुजर रहे हो तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श ले। क्योकि डिप्रेशन में आये लोगो को दिमाग से सम्बंधित हानि हो सकती है तथा उसके कारण मृत्यु होने की सम्भावना रहती है।

ये भी पढ़े : सूर्य की किरणों से होने वाले फायदे।

RELATED ARTICLES

POPULAR POST

Recent Comments