चलते आए कई सालो से लोग चूलें पर खाना पकाते है। पूर्वजन तो पकाते थे लेकिन आज भी कई लोग चूलें पर पकाया हुआ भोजन खाना पसंद करते है। चूलें पर खाना पकाते समय कई बार बर्तन के बाहरी हिस्से में काले दाग पड़ जाते है , बर्तन में खाना पकाने के दौरान यदि खाना जल जाए या बर्तन में जलने के निशान छोड़ जाएं, तो वे काले दाग के रूप में दिखाई देते हैं। बर्तन में भोजन पकाने के दौरान तेल, मसाले, या खाने के अवशेष बर्तन की सतह पर जमा हो जाते हैं। समय के साथ ये अवशेष बर्तन की सतह पर दाग बना सकते हैं, जो काले हो जाते हैं। कभी-कभी बर्तन में रासायनिक प्रतिक्रियाएँ भी होती हैं, जो काले दाग का कारण बन सकती हैं।
कभी जंग की वजह से बर्तन पर काले दाग पड़ते हैं। बर्तन धोने में कभी-कभी ज्यादा वाशिंग पाउडर या डिटर्जेंट का उपयोग करने से भी बर्तन की सतह पर दाग लग सकते हैं। तांबे, पीतल या एल्यूमिनियम बर्तनों में रासायनिक प्रतिक्रिया की वजह से संक्षारण हो सकता है, जिससे काले दाग या हरे-भरे दाग लग सकते हैं। बर्तन पुराने होने पर उनकी सतह पर छोटे-मोटे स्क्रैच और दाग जमा हो सकते हैं, जो समय के साथ काले दागों में बदल जाते हैं।
पानी में खनिज तत्व अधिक होने पर, जब पानी बर्तन में उबाला जाता है या उसका उपयोग किया जाता है, तो ये तत्व बर्तन पर काले दाग छोड़ते हैं। इत्यादि कई कारणों से बर्तन में काले दाग पड़ जाते है। तब उस समय क्या करे ? तो आईये जानते है बर्तन में लगे काले दाग को हटाने के लिए घरेलु उअपय कौनसे है।
बर्तनों से काले दाग हटाने के घरेलु उपाय। Home remedies to remove black stains from utensils .

उपाय 1. राख और बर्तन धोने का साबुन Ash and dishwashing soap
राख यह जलने के बाद बची हुई खनिज सामग्री होती है। जिसमे कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, और फास्फोरस जैसे खनिजों से भरपूर होती है। इस राख और साबुन को मिक्स करके बर्तन में लगे हुए काले दाग को आसानी से हटा सकते है। एक बर्तन में राख ले उसमे कपडे धोने का सरफ या बर्तन धोने का साबुन मिक्स कर ले उसके बाद बर्तन में लगे काले दाग के ऊपर काथे (scrubber) से घिसे ऐसा करने से काला दाग निकल जाएगा।
उपाय 2. बर्तन धोने वाला लिक्विड और गरम पानी Dishwashing liquid & hot water
बर्तन धोने वाला लिक्विड और गरम पानी का उपयोग करके हम बर्तनो पर लगे हुए काले दाग को हटा सकते है। पहले एक बर्तन में गरम पानी ले उसमे लिक्विड मिलाकर घोल बना ले और उस घोल में जिस बर्तन में काले दाग लगे हुए है उस बर्तन को उसमे कुछ देर भिगोकर रख दे फिर कुछ समय बाद उसे बर्तक के काथे (scrubber) से दबाकर घिसे। ऐसे करने से बरतम में लगे काला दाग आसानी से निकल जाएगा।
उपाय 3. प्याज का रस
प्याज का रस भी बर्तन में लगे काले दाग को हटाने में मदद करता है। तो एक छोटे बर्तन में प्याज का रस ले और बर्तन में लगे काले दाग पर वह प्याज का रस लगाकर उस बर्तन को कुछ समय के लिए ऐसे ही रख दे। कुछ समय बाद उस बर्तक को घिसके पानी से धो ले ऐसे करने से बर्तन में लगा हुआ काला दाग हट जाएगा।
उपाय 4. मिटटी और बर्तन धोने का साबुन
एक बर्तन में मिटटी ले उसमे कपडे धोने का सर्फ या बर्तन धोने का साबुन मिक्स कर ले उसके बाद बर्तन में लगे काले दाग के ऊपर यह पेस्ट लगाके कुछ समय छोड़ दे मिटटी सुख जाने पर उसे काथे (scrubber) से घिसे ऐसा करने से काला दाग निकल जाएगा। मिट्टी का इसे इस्तेमाल करने से बर्तन की चमक भी बढ़ जाती है।
उपाय 5. नींबू और नमक lemon and salt

बर्तन पर लगे काले दाग को हटाने के लिए सर्वप्रथम नींबू का रस ले नींबू के रस में थोड़ा सा नमक डालकर उस पेस्ट को बर्तन में लगे दाग वाले स्थान पर रगड़ें। कुछ समय बाद उस बर्तन को घिसके धो ले ऐसे करने से बर्तन में लगा हुआ काला दाग हट जाएगा।
सुझाव Suggestion
ऊपर बताये गए सभी उपायों का पालन करके आप बर्तनों में लगे काले दाग और गंदगी को हटाकर उन्हें साफ, चमकदार और सुरक्षित बना सकते हैं। इन उपायों का उपयोग करते समय सावधानी रखें और अगर कोई सामग्री बर्तन की सामग्री के लिए हानिकारक हो सकती है, तो उसका उपयोग न करें।
ये भी पढ़े : कपड़ो से इंक दाग़ हटाने के घरेलु उपाय।