भारत मे कई सारे बँक है और उनकी शाखाये भी मौजूद है । बैंक एक ऐसी संस्था है जहाँ लोग (जनता ) धनराशि जमा करते है तथा अपनी अपनी बचत राशि को सुरक्षा की दृष्टि से अथवा ब्याज कमाने के हेतु इन संस्थाओं में धनराशि जमा करते और उनके आवश्यकतानुसार समय समय पर निकालते रहते हैं। वर्तमान युग में उद्योग एवं व्यापार तथा कृषिके विकास के लिए बैंकिंग व्यवस्था एक अनिवार्य आवश्यकता मानी जाती है। बँक मे हम अपने आभूषणादि बहुमूल्य वस्तुएँ जमा रख सकते है क्योकी उधर सुरक्षित रुपसे रहते है । बैंक देश की बिखरी और निठल्ली संपत्ति को केंद्रित करके देश में उत्पादन के कार्यों में लगाते हैं जिससे उत्पादन की प्रगति में सहायता मिलती है।
हमारे देश मे निमनलीखीत दो प्रकार के बँक है । एक पब्लिक बँक ( सरकारी बैंक ) और दुसरा प्राइवेट बैंक ( निजी बैंक)।
पब्लिक बँक ( सरकारी बैंक )
पब्लिक सेक्टर बँक का मतलब ऐसे बँक जिस बैंकों का स्वामित्व और नियंत्रण सरकार के पास होता है उसे पब्लिक सेक्टर बँक कहा जाता है । नतीजतन, पब्लिक सेक्टर बैंक सरकारी नियमों के अधीन होते हैं ।यह बैंक सरकार द्वारा नियुक्त निदेशक मंडल द्वारा चलाए जाते हैं। पब्लिक सेक्टर बैंकों की प्रबंधन शैली अक्सर धीमी होती है। सरकारी बैंक भारतीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, क्योंकि वे देश की बैंकिंग सेवाओं के एक बड़े हिस्से के लिए जिम्मेदार होते हैं। भारत के कुछ सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंकों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया,इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, कॉर्पोरेशन बैंक, देना बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, इंडियन बैंक इत्यादी शामिल हैं। आईए जानते है भारत में कौन कौनसे पब्लिक सेक्टर बँक है ।
भारत में पब्लिक सेक्टर बैंकों की सूची
अनुक्रमांक | बँको के नाम | English Name |
1 | बैंक ऑफ महाराष्ट्र | Bank of Maharashtra |
2 | पंजाब और सिंध बैंक | Punjab and Sindh Bank |
3 | इंडियन ओवरसीज़ बैंक | Indian Overseas Bank |
4 | स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | State Bank of India |
5 | यूसीओ बैंक | UCO Bank |
6 | सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया | Central Bank of India |
7 | बैंक ऑफ बड़ौदा | Bank of Baroda |
8 | केनरा बैंक ( सिंडिकेट बैंक के साथ मर्ज कर दिया गया) | Canara Bank |
9 | इंडियन बैंक ( इलाहबाद बैंक के साथ मर्ज कर दिया गया) | Indian Bank |
10 | पंजाब नेशनल बैंक ( ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के साथ मर्ज कर दिया गया ) | Punjab National Bank |
11 | यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ( आंध्र बैंक और कॉरपोरेशन बैंक के साथ मर्ज कर दिया गया) | Union Bank of India |
12 | बैंक ऑफ इंडिया | Bank of India |
प्राइवेट बैंक ( निजीबैंक)
प्राइवेट सेक्टर बँक का मतलब ऐसे बँक जिस बैंकों का स्वामित्व निजी व्यक्तियों या संगठनों के पास होता है उसे प्राइवेट बँक कहा जाता है । प्राइवेट बैंक मुख्य रूप से भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा विनियमित होते हैं। प्राइवेट बैंक अधिक लचीले होते हैं और जोखिम लेने के इच्छुक होते हैं। भारत के कुछ सबसे बड़े प्राइवेट बैंकों में आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक, यस बैंक, आरबीएल बैंक , बंधन बैंक और एक्सिस बैंक इत्यादी शामिल हैं। आईए जानते है भारत में कौन कौनसे प्राइवेट बँक है ।
भारत में प्राइवेट बैंकों की सूची
अनुक्रमांक | बँको के नाम | English Name |
1 | ऐक्सिस बैंक | axis Bank |
2 | बंधन बैंक | Bandhan Bank |
3 | डीसीबी बैंक | DCB Bank |
4 | धनलक्ष्मी बैंक | Dhanlaxmi Bank |
5 | साउथ इंडियन बैंक | South Indian Bank |
6 | आईसीआईसीआई बैंक | ICICI Bank |
7 | एचडीएफसी बैंक | HDFC bank |
8 | इंडसइंड बैंक | IndusInd Bank |
9 | जम्मू और कश्मीर बैंक | Jammu and Kashmir Bank |
10 | सीएसबी बैंक | CSB Bank |
11 | फेडरल बैंक | Federal Bank |
12 | आईडीबीआई बैंक | IDBI Bank |
13 | सिटी यूनियन बैंक | City Union Bank |
14 | आईडीएफसी फर्स्ट बैंक | IDFC First Bank |
15 | कर्नाटक बैंक | कर्नाटक बैंक |
16 | यस बैंक | yes bank |
17 | नैनीताल बैंक | Nainital Bank |
18 | करूर वैश्य बैंक | Karur Vysya Bank |
19 | आरबीएल बैंक | RBL Bank |
20 | कोटक महिंद्रा बैंक | Kotak Mahindra Bank |
21 | तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक | Tamilnad Mercantile Bank |
◪ WhatsApp के कुछ Hidden Features
सार्वजनिक क्षेत्र और निजी क्षेत्र के बैंकों के बीच क्या अंतर है ?
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (public sector banks) | निजी क्षेत्र के बैंक (private sector banks) |
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा विनियमित और सरकारी नियमों और नीतियों के अधीन होते है । | आरबीआई द्वारा विनियमित होते है । |
जमा खाते, ऋण और निवेश उत्पादों सहित वित्तीय सेवाओं की विस्तृत श्रृंखला | धन प्रबंधन और निजी बैंकिंग सेवाओं सहित वित्तीय सेवाओं की श्रृंखला |
पारंपरिक बैंकिंग सेवाओं पर ध्यान देने के साथ प्रौद्योगिकी का सीमित उपयोग | डिजिटल और मोबाइल बैंकिंग सेवाओं पर ध्यान देने के साथ प्रौद्योगिकी का भारी उपयोग |
सरकार द्वारा स्वामित्व एवं नियंत्रण | निजी व्यक्तियों या संगठनों द्वारा स्वामित्व और नियंत्रण |
धीमी निर्णय लेने की प्रक्रिया होती है । | चुस्त और उत्तरदायी |
ग्राहकों की व्यापक श्रृंखला, जिनमें ग्रामीण और अल्प-सेवा प्राप्त आबादी शामिल है l | कॉर्पोरेट ग्राहक और उच्च निवल मूल्य वाले व्यक्ति शामिल है l |
लाभप्रदता पर उतना ध्यान केंद्रित नहीं किया जाता है l | लाभप्रदता पर मजबूत फोकस किया जाता है l |
सीमित जोखिम लेना | जोखिम लेने की इच्छा |
मुझे आशा है की आपको इस पोस्ट के माध्यम से Public Sector Bank और Private Sector Banks के अंतर के बारे में बारे में अच्छी जानकारी मिली होगी।
पोस्टअच्छा लगा हो तो कृपया इस post को Social Networks जैसे कि Facebook, What’s app, Twitter और अन्य Social Platforms पर भी जरूर शेयर करें।..